Skip to main content

Posts

आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धिः चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिना चीरे सर्जरी कर 72 घंटे के भीतर लगाया फिक्स जबड़ा

नैनीताल। टीम नैनीताल खबरनामा नैनीताल के प्रतिष्ठित डेंटल क्लीनिक आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। यहां के चिकित्सकों ने कार्टिकोबेसल इम्लान्ट सर्जरी के माध्यम से बोन क्राफट तकनीक का उपयोग कर यह इलाज करने में सफलता हासिल की है। आशा डेंटल क्लीनिक के निदेशक डा. पंकज सिंह ने बताया कि पहले इस तरह के इलाजों के लिए लोगों को बरेली या दिल्ली स्थित अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आशा डेंटल क्लीनिक की इस पहल से लोगों को नैनीताल शहर में ही यह सुविधा मिल रही है। नैनीताल निवासी 60 वर्षीया महिला अस्पताल से मिले इलाज से काफी संतुष्ट हैं। चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस इलाज को किया। इसमें आशा डेंटल क्लीनिक के डा. पंकज सिंह समेत डा. रूद्राक्ष पंत, डा. रितिक जोशी, डा. नेहा पाठक शामिल रहे। टेक्निशियन पूरन बिष्ट ने सहयोग किया। 
Recent posts

तीन दिवसीय ’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2017’ सम्पन्न, दिनेश पंवार रहे ओवर आॅल विजेता, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

               राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 26 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2017’’, आज सम्पन्न हुआ। राजभवन नैनीताल के बाॅल रूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मंें राज्यपाल/राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल के अध्यक्ष डा0 कृष्ण कांत पाल द्वारा टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।     इस 15वें टूर्नामेंट के ओवर आॅल विजेता/चैंपियन ट्राॅफी दिनेश पंवार तथा उपविजेता की ट्रॅाफी श्री नुसरत अब्बास ने हासिल की। सुपर वैटरन रनर-अप कर्नल एस एल शाह, सुपर वैटरन विजेता की ट्राफी विंग कमांडर एच एस बेदी जीती।  इस वर्ष आयोजित ‘इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट’ ओवर आॅल के रनर अप सैनिक स्कूल घोड़ाखाल रहा। आॅवर आॅल इण्टर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का विजेता राजकीय इण्टर काॅलेज नैनीताल बना।  बाॅयज कैटेगरी में 15 से 17 आयु वर्ग में दीपक कुमार राजकीय इण्टर काॅलेज विजेता बने। बालिका वर्ग के 15 से 17 आयु वर्ग मंे शाहिला अब्दुल्ला मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल विेजेता रही। सभी श्रेणी के विजेता ...
साभार- हिन्दुस्तान
साभार- हिन्दुस्तान

sabhar- Hindustan

साभार - हिन्दुस्तान