उत्तराखंड भाजपा को झटका बची सिंह रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा हल्द्वानी (एसएनबी)। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत ‘ बचदा’ ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आनन-फानन में बुलाई गई एक प्रेस कान्फ्रेंस में बचदा ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं पर धोखे में रखने और पार्टी संविधान के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी व्यक्ति विशेष को टिकट मिलने की वजह से नहीं उठाया गया है, बल्कि राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा केवल एक नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने की वजह से उठाया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। बचदा के इस कदम से लोकसभा चुनाव में जाने से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लग गया है। बचदा ने यह ऐलान रविवार भाजपा संभाग कार्यालय में जल्दीबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट से तीन लोगों का नाम प्रदेश ...