Skip to main content

Posts

Showing posts from 2014
भारत रत्न पंडित पंत जी की जन्म दिवस पर  आयोजित हुए कार्यक्रम नैनीताल। नगर में भारत रत्न पं गोबिन्द बल्लभ पंत की 127वीं जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। मल्लीताल पंत पार्क में पंडित जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी। पंत पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कहा कि पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही सामाजिक कार्य कर्ता, समाज सुधारक, विधि वेदता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूण्र भूमिका निभाने के साथ ही कुलीबेगार, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया तथा छुआछूत, जमींदारी प्रथा उन्नमूलन व महिला शिक्षा में विशेष कार्य किये। उन्होंने कहा कि पंडित जी को सही मायने में श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनकी कार्यशैली व जीवनी से प्रेरणा लेकर अपनी कार्यशैली में समाहित करेंगे तथा उनके बताये गये रास्ते पर चलेंगे व समाज सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि पं0 पंत जी के चित्रों व ऐतिहासिक अभिलेखों को फे्रम कर कलक्ट्रेट में एक स्थाई प्रदर्शनी लगायी जायेगी जिसे स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटक व आगंतुक भी देख स...
हरिनगर-कृष्णापुर मंे भू-स्खलन, रात्रि मंे इस रास्ते से न ले जाएं वाहन नैनीताल। मंगलवार रात्रि हुई भारी बारिश के बाद जीआईसी से लगे हरिनगर-कृष्णापुर को जाने वाला सीसी मार्ग भू-स्खलन की जद में आर क्षतिग्रस्त हो गया है। भू-स्खलन से रईस होटल परिसर स्थित रहने वाले दर्जन भर से अधिक परिवारों को विस्थापित किया गया है। डीएम अक्षत गुप्ता ने भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लगभग 25 परिवारों को जीआईसी स्कूल में विस्थापित करने के निर्देश मौके पर दिये। विस्थापित परिवारों के लिये भोजन आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रही है। जिलाधिकारी ने रईस होटल भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुये अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि वे भूस्खलन से प्रभावित परिवार जिनके नाम दुर्गाापुर में जेएनएनयूआरएम के अन्तर्गत बनाये जा रहे मकानों की डीपीआर में सूचीबद्ध हैं उन्हें तुरंत 20 पूर्ण मकान आवंटित कर विस्थापित करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिये कि वे दुर्गापुर में अवशेष मकानों को भी कार्यमें प्रगति लाकर शीघ्र पूर्ण करे...
बलि से नहीं नारियल - फूल से करें मां की पूजा: डीएम  नैनीताल। माॅ नन्दादेवी महोत्सव में पशुबलि रोकने की कार्यवाही पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, संस्थाआंे के साथ ही मेला समिति के साथ विचार करते हुये बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में पशुबलि पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों से अवगत कराते हुये आदेश की प्रति उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होंने कहा कि मंदिर गेट से अंदर बकरे के साथ प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के आस-पास 30 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कच्चा या पक्का निमार्ण नहीं किया जायेगा, ऐसा करने पर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।    जिलाधिकारी ने माॅ नन्दादेवी मेले में जनता से पशुबलि न देकर नारियल व फूलों से पूजा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई ़ऋद्धालू बकरा लाता भी है उसकी पूजा मंदिर में करें, बकरेकी बलि हेतु मंदिर परिसर से बाहर अस्थाई स्लाॅटर हाउस बनाया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर गेट के बाहर ही पूजा की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में अपर जिल...
नैनीताल में चुंगी व पार्किंग में अनियमित्ता पर ठेकेदारों को डीएम की फठकार   -तीन दिन के भीतर कंप्यूटराइज्ड टैक्स रशीद न देने पर होगी कड़ी कार्रवाई      नैनीताल। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने जिला कार्यालय में बैठक लेते हुये लेकव्रिज व पार्किंग टैक्स वसूली में हो रही अनियमित्ता पर ठेकेदारों को फटकार लगायी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि 03 दिन के अंदर यदि लेक व्रिज, बारापत्थर टेालटैक्स व फ्लैट्स पार्किंग में कम्प्यूटराजड टैक्स रसीद देना प्रारम्भ नहीं किया तो मुकदमा दर्ज करते हुये सीज कर दी जायेंगी।    श्री गुप्ता ने लेक व्रिज, बारापत्थर व पार्किंग में टैक्स वसूली में ठेकेदारों द्वारा की जा रही घपलेवाजी व मनमानी को गम्भीरता से लेतूे हुये ठेकेदारों के साथ ही अधिशासी अधिकारी पालिका व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये कहा कि आज शाम 6.00 बजे से टेालटैक्स पर्चियों पर दिनांक, समय  के साथ ही वाहन नंबर भी अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि वे टोलटैक्स व पार्किंग के टैन्डर नियमानुसार ही टैक्स लेंगे तथा पर्ची के पीछे नगरपालिका ...
ताकुला ग्राम का होगा  विकास नैनीताल I मण्डलायुक्त अवनेन्द्र सिंह नयाल की अध्यक्षता में एल0डी0ए0 सभागार में एशियन विकास बैंक द्वारा नैनीताल के पर्यटन एवं ढाॅचागत विकास व हैरिटैज भवनों के संरक्षण हेतु जन परामर्श बैठक आयोजित हुई।     बैठक में नैनीताल शहर के भावी स्वरूप व पर्यटन विकास हेतु नैनीताल के सभी हैरिटैज भवनों को संरक्षित करते हुए हैरिटैज वाॅक-पाथ का निर्माण किया जायेगा। तत्लीताल डाॅट के सौन्दर्यकरण के साथ ही तल्लीताल से मल्लीताल तक नीचे की रोड के साथ-साथ पैदल मार्ग विकसित किया जायेगा। बारापत्थर-लैण्डसेन्स, टीफनटाॅप, टांनकी से नैनीताल पैदल मार्ग की मरम्मत व स्नोव्यू का भी सौन्दर्यकरण किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया ।     पर्यटकों को और सुविधाएंे मिले नैनीताल में एक बड़ी पार्किंग व 05 शौचालयों का भी प्रस्ताव रखा गया, इसी के साथ ताकुला ग्राम का विकास किया जायेगा।     बैठक में उपस्थित विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, डी0एस0ए0, व्यापार मण्डल, सहित विभिन्न संघों के सदस्यों जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिये। मण...
2009 में ही नैनीताल में दिखाई दे गई थी मोदी में ‘पीएम इन फ्यूचर’ की छवि    -अपनी फायरब्रांड हिंदूवादी नेता की छवि के विपरीत की थी गुजरात के विकास की बात -यूपीए को ‘अनलिमिटेड प्राइममिनिस्टर्स एलाइंस’ और सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी के लिए किया था ‘एसआरपी’ शब्द का प्रयोग नवीन जोशी, नैनीताल। देश के मनोनीत प्रधानमंत्री एवं आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी वर्ष 2009 में छह मई को लोक सभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशी बची सिंह रावत के प्रचार के लिए नैनीताल आए थे। नैनीताल में उस दौर की जनसभाओं के लिहाज से पहली बार भारी भीड़ उमड़ी थी, और लोग भाजपा के तत्कालीन ‘पीएम इन वेटिंग’ लाल कृष्ण आडवाणी की जगह मोदी के मुखौटे चेहरों पर लगा कर रैली में आए थे। साफ था कि मोदी तभी से आज के दिन की तैयारी कर रहे थे। उनके भाषणों में गुजरात का विकास पूरी तरह से छाया हुआ था। अपनी रौ में मोदी ने यहां जो कहा, उसमें विकास का मतलब ‘गुजरात’ हो गया और यूपीए सरकार के साथ ही एनडीए काल की ‘दिल्ली’ भी मानो कहीं गुम हो गई थी। उन्होंने यहां आडवाणी क...
दूसरी भाषा वाले लोग स्काइप पर करेंगे बातचीत   वाशिंगटन। अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट चालू साल के अंत तक स्काइप के बीटा संस्करण को बाजार में लाएगी। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के महानिदेशक सत्य नाडेला ने दी है। उन्होंने कैलिफोर्निया में हुए एक सम्म ेलन में सीधा अनुवाद करने के स्काइप के इस नए फीचर का प्रदर्शन किया। अब अलग- अलग भाषा बोलने वाले लोग भी स्काइप पर आपस में सीधी बातचीत कर सकेंगे। आजकल प्रति माह 30 करोड़ से अधिक लोग स्काइप की सेवाओं का सक्रिय रूप से उपयोग करते हैं। इस सेवा के जरिए एक दिन में दो अरब मिनट तक बातचीत की जाती है। (वार्ता) 30 करोड़ से अधिक लोग स्काइप की सेवाएं ले रहे हैं
उत्तराखंड भाजपा को झटका बची सिंह रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा हल्द्वानी (एसएनबी)। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत ‘ बचदा’ ने भाजपा  के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आनन-फानन में बुलाई गई एक प्रेस कान्फ्रेंस में बचदा ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं पर धोखे में रखने और पार्टी संविधान के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी व्यक्ति विशेष को टिकट मिलने की वजह से नहीं उठाया गया है, बल्कि राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा केवल एक नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने की वजह से उठाया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। बचदा के इस कदम से लोकसभा चुनाव में जाने से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लग गया है। बचदा ने यह ऐलान रविवार भाजपा संभाग कार्यालय में जल्दीबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट से तीन लोगों का नाम प्रदेश ...
सलमान करेंगे विवाह! रोमानिया की लुलिया वान्तुर को बना सकते हैं जीवनसाथी नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल के अंत तक विवाह के बंधन में बंधने का संकेत दिया है क्योंकि वह अब अकेले रहते-रहते ऊब चुके हैं। श निवार शाम ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2014’ में 48 वर्षीय ‘जय हो’ स्टार ने इस बात से इनकार नहीं किया कि वह रोमानियाई सुंदरी लुलिया वान्तुर के साथ जीवन भर के बंधन में बंध सकते हैं। कथित रूप से सलमान पिछले कुछ समय से वान्तुर को डेट कर रहे हैं। सलमान ने कहा, अब मैं संक्र मण काल में हूं और मुझे अच्छा लग रहा है। 15 साल की उम्र से मुझे कभी बदलाव नहीं मिला। पहली बार मुझे ऐसा मौका मिला है और पिछले ढाई साल से मुझे बदलाव का खूब अवसर मिला है। अब बदलावों पर अटकलें लगानी बंद कर देनी चाहिए क्योंकि जल्दी ही मेरे जीवन में कुछ बदलने वाला है..। उन्होंने कहा, मैं मानवता को मानता हूं। मैं इस्लाम, ईसाई दोनों धर्मो को मानता हूं और जितना संभव हो सकते उतना ज्यादा सही काम करने का प्रयास करता हूं। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं। मेरे पिता पठान हैं, मां हिन्दू हैं और दूसरी मां ईसाई। मेरे बहनोई पंजाब...
17 साल बाद फिर बनेंगे रैबीज के टीके! वर्ष 1997 में नैनीताल के पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में बना था रैबीज का आखिरी टीका  प्रौद्योगिकी संस्थान ने हैदराबाद की कंपनी से सैद्धांतिक अनुबंध किया नीरज कुमार जोशी , नैनीताल । यदि सब कुछ ठीक-ठाक  रहा तो इस वर्ष से नैनीताल के निकटवर्ती पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान में 17 साल बाद फिर से रैबीज की वैक्सीन बनेंगी। संस्थान ने यहां टिश्यू कल्चर तकनीक से वैक्सीन उत्पादन के लिए हैदराबाद की विवीमेड लैब कंपनी से पीपीपी मोड के तहत सैद्धांतिक अनुबंध किया है। पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान वर्ष 1903 में निर्मित ब्रिटिशकालीन भवन में स्थापित किया गया था। पूर्व में यह रैबीज, डिपथीरिया और टिटेनेस के टीके बनाने के लिए संयुक्त उत्तर प्रदेश का एकमात्र संस्थान था। यहां से निर्मित वैक्सीन पूरे उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों में उपलब्ध कराई जाती थी। 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों में बदलाव आने के बाद यहां भेड़ों के मस्तिष्क में उपस्थित कोशिकाओं से वैक्सीन बनाने पर रोक लगा द...
कपिल देव ने की सहाराश्री की प्रशंस् कहा- देशभक्त  हैं  सुब्रत रॉय सहारा नई दिल्ली। भारतीय क्रि केट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा एक ‘देशभक्त व्यक्ति’ हैं। कपिल देव ने इस संबंध में मीडिया को एक पत्र लिखा है। अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ ने 1983 की विश्वकप विजेता भारतीय क्रि केट टीम के कप्तान रहे कपिल देव के इस पत्र से संबंधित समाचार प्रकाशित किया है। अखबार के मुताबिक, पत्र में कपिल ने कहा है कि, ‘मैं सहाराश्री को एक देशभक्त व्यक्ति के रूप में देखता हूं जिन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह मौजूदा स्थिति से निकल आएंगे। कपिल ने अखबार को बताया कि उन्हें बांग्लादेश में टीवी चैनलों के माध्यम से भारत में घटी घटनाओं के बारे में पता चला। कपिल देव ने कहा, ‘मैंने उनसे संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उनसे या फिर उनकी पत्नी से संपर्क नहीं कर पाया। इस मामले में मैंने सहारा समूह के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया क्योंकि मैं सहारा के कर्मचारियों की संभावित नकारात्...
चीड़ के पेड़ पर अटकी रहीं 45 लोगों की सांसें नैनीताल (एसएनबी)। चीड़ का एक अदद पेड़, पेड़ पर अटकी बस और बस में सवार 45 लोग। इन लोगों की सांसें अटक गई। पलभर आंखों के आगे मौत दिखाई दी। मगर किस्मत रही कि बस पेड़ से अटकी रही और यात्री एक-एक कर उससे बाहर निकल गये। यह नजारा रविवार दोपहर को भेड़िया पखांड़ के निकट का था। यदि बस चीड़ के पेड़ पर न अटकती तो सीधे लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर जाती। ऐसे में यात्रियों का बचना लगभग नामुमकिन था। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गये। घटना रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 45 लोग सवार थे। बस जब दोगांव से आगे भेड़िया पखांड़ के निकट पहुंची तो सामने से एक डंपर आ गया। डंपर तेज रफ्तार में था। बस चालक ने बचने का प्रयास किया। इस कारण बस अनियंत्रित हो गयी और खाई की ओर जाने लगी। सड़क किनारे एक चीड़ का पेड़ था। बस पलटने के बावजूद पेड़ से अटक गई। यदि पेड़ नहीं होता तो बस सीधी खड़ी चट्टान से गिरती हुई नीचे बहते नलैना नाले में पहुंचती और यात्रियों ही नहीं बस के परखच्...
सहाराश्री के सम्मान में एकजुट हुई फिल्म इंडस्ट्री मुंबई (एजेंसी)। सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा को अपना नैतिक समर्थन देने एवं उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान का इजहार करने के लिए फिल्म इंडस ्ट्री के कई जाने-माने कलाकार, गीतकार, गायक एवं निर्माता आगे आए हैं। इनमें प्रमुख हैं-रमेश सिप्पी, साधना सरगम, फरदीन खान, नितिन मुकेश, जॉनी लीवर, समीर, सपना मुखर्जी और राहुल वैद्य। इन लोगों ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपने विचार व्यक्त किए। इन लोगों ने समवेत स्वर में कहा कि कला और संस्कृति के कद्रदान सहाराश्री के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी है। फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी ने कहा कि सहाराश्री ऐसे इंसान हैं जो हर किसी के संकट के समय में सहयोग करने के लिए हर बार सामने आए हैं, इसीलिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी है। सिप्पी ने स्पष्ट किया कि सहारा इंडिया परिवार या सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा से उन्हें कभी किसी तरह का आर्थिक लाभ लेने का अवसर नहीं आया फिर भी वह संकट की इस घड़ी में उनके साथ इसलिए खड़े हैं क्योंकि एक व्यक्ति के रूप में ...
प्रदेश में पंचायत चुनाव टला -सुप्रीम कोर्ट ने आगामी 30 जून तक चुनाव पर रोक लगाई नई दिल्ली (एसएनबी)- उत्तराखंड में 29 मार्च तक पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को जारी किए गए नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा द ी है। सुप्रीम कोर्ट ने अल्मोड़ा के पाला साल्ट भारतरा संगठन द्वारा दायर अपील पर राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने गत वर्ष पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने का निर्देश दिया था। जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता संगठन की मांग पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग, पंचायती राज सचिव, ललित मोहन व तेजराम को भी नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने सभी पक्षकारों से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है। बेंच के समक्ष याचिकाकर्ता संगठन की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि राज्य में गत वर्ष आई आपदा के बाद पुनर्वास का काम अभी जारी है। इसके साथ ही राज्य में पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है और सीटों के आर...
नैनीताल के इतिहासविद् प्रो0 अजय सिंह रावत सम्मानित नैनीताल- महावीर वर्धमान मुक्त विश्वविद्यालय कोटा, राजस्थान व राजस्थान के प्रमुख शिक्षाविद् और इतिहासविद् डा0 एम0एल0 शर्मा स्मृति न्यास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विशेष व्याख्यान के दौरान  नैनीताल के इतिहासविद् प्रो0 अजय सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इतिहास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष योगदान और वानिकी इतिहास में महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए उनको विगत दिवस स्मृति चिन्ह और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रो0 रावत ने अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि भारत में वनों का प्रबन्धन प्राचीन भारत से चला आ रहा है और वैदिक कालीन प्रबन्धन से शिक्षा लेकर वर्तमान वनों का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जाना चाहिए न कि शोषण जिस प्रकार गाय को दोहा जाता है उसी प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जाना चाहिए। प्राचीन भारत में भी यही व्यवस्था थी लेकिन अब दोहन के बजाय शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटिल्य के अर्थशास्त्र में वनों का विभाजन हाथियों की जनसंख्या के आधार पर किया जाता है।...