Skip to main content
नैनीताल में चुंगी व पार्किंग में अनियमित्ता पर ठेकेदारों को डीएम की फठकार 
-तीन दिन के भीतर कंप्यूटराइज्ड टैक्स रशीद न देने पर होगी कड़ी कार्रवाई     
नैनीताल। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने जिला कार्यालय में बैठक लेते हुये लेकव्रिज व पार्किंग टैक्स वसूली में हो रही अनियमित्ता पर ठेकेदारों को फटकार लगायी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि 03 दिन के अंदर यदि लेक व्रिज, बारापत्थर टेालटैक्स व फ्लैट्स पार्किंग में कम्प्यूटराजड टैक्स रसीद देना प्रारम्भ नहीं किया तो मुकदमा दर्ज करते हुये सीज कर दी जायेंगी।
   श्री गुप्ता ने लेक व्रिज, बारापत्थर व पार्किंग में टैक्स वसूली में ठेकेदारों द्वारा की जा रही घपलेवाजी व मनमानी को गम्भीरता से लेतूे हुये ठेकेदारों के साथ ही अधिशासी अधिकारी पालिका व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये कहा कि आज शाम 6.00 बजे से टेालटैक्स पर्चियों पर दिनांक, समय  के साथ ही वाहन नंबर भी अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि वे टोलटैक्स व पार्किंग के टैन्डर नियमानुसार ही टैक्स लेंगे तथा पर्ची के पीछे नगरपालिका की मुहर के साथ ही हस्ताक्षर भी अनिवार्य रूप से करेंगे। उन्होंने कहा कि दिनांक, समय, वाहन नंबर के साथ ही नगरपालिका की मुहर व हस्ताक्षर वाली पर्चियां ही वैद्य मानी जायेंगी। बिना हस्ताक्षर अथवा दिनांक आदि न पाये जाने पर ठेकेदारों के साथ ही नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के साथ ही वसूली भी की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में पार्किंग व लेकव्रिज के ठेकेदार लगभग एक वर्ष चार महीने से अपनी मानमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं तथा कर चोरी भी पायी जा रही है जोकि घोर अनियमित्ता है। आज स्वयं जिलाधिकारी द्वारा बारापत्थर चुंगी का औेचक निरीक्षण किया गया जिसमें अवैध रूप से दिये जा रहे पर्चियां पायी गयी। इसी तरह उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा लेकव्रिज तल्लीताल व उप जिलाधिकारी कोश्यांकुटौली द्वारा पार्किंग का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अवैध पर्चियां पायी गयी। जिलाधिकारी ने उपरोक्त प्रकरण केा अति गम्भीरता से लेते हुये ठेकेदारों को कड़ी हिदायत दी कि वे तीन दिन के अंदर कम्प्यूटरराइड पर्चियां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुये मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वसूली भी की जायेगी। उन्होंने उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे 03 दिन में पालिका बोर्ड की विशेष  बैठक बुलाते हुये टैन्डर के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों की स्थिति निर्धारित कर बाइलाॅज में शामिल करें ताकि ठेकेदार की मनमानी पर पूर्ण रोक लगायी जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी कोश्यांकुटौली को पार्किंग, उपजिलाधिकारी नैनीताल को लेकव्रिज का नियमित औचक निरीक्षण कर रिर्पोट देने के साथ ही पुलिस उपाधिक्षक को निर्देश दिये कि लेकव्रिज व पार्किंग में लगे दरों व समय के बोर्डो का निरीक्षण कर सूचना उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने पार्किग बीडी पान्डे व अशोक हाल आदि को भी शीघ्र कम्प्यूराइजड पर्चियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका श्याम नारायण, अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा, उप जिलाधिकारी नेनीताल शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कोश्यांकुटौली चन्द्र सिंह मर्तोलिया, सीओ हरीश कुमार, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा, सभासद डीएन भट्ट, ठेकेदार अजय साह, कैलाश चन्द्र ,फरहान मसूद, आदि उपस्थित थे



Comments

Popular posts from this blog

17 साल बाद फिर बनेंगे रैबीज के टीके! वर्ष 1997 में नैनीताल के पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में बना था रैबीज का आखिरी टीका  प्रौद्योगिकी संस्थान ने हैदराबाद की कंपनी से सैद्धांतिक अनुबंध किया नीरज कुमार जोशी , नैनीताल । यदि सब कुछ ठीक-ठाक  रहा तो इस वर्ष से नैनीताल के निकटवर्ती पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान में 17 साल बाद फिर से रैबीज की वैक्सीन बनेंगी। संस्थान ने यहां टिश्यू कल्चर तकनीक से वैक्सीन उत्पादन के लिए हैदराबाद की विवीमेड लैब कंपनी से पीपीपी मोड के तहत सैद्धांतिक अनुबंध किया है। पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान वर्ष 1903 में निर्मित ब्रिटिशकालीन भवन में स्थापित किया गया था। पूर्व में यह रैबीज, डिपथीरिया और टिटेनेस के टीके बनाने के लिए संयुक्त उत्तर प्रदेश का एकमात्र संस्थान था। यहां से निर्मित वैक्सीन पूरे उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों में उपलब्ध कराई जाती थी। 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों में बदलाव आने के बाद यहां भेड़ों के मस्तिष्क में उपस्थित कोशिकाओं से वैक्सीन बनाने पर रोक लगा द...

आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धिः चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिना चीरे सर्जरी कर 72 घंटे के भीतर लगाया फिक्स जबड़ा

नैनीताल। टीम नैनीताल खबरनामा नैनीताल के प्रतिष्ठित डेंटल क्लीनिक आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। यहां के चिकित्सकों ने कार्टिकोबेसल इम्लान्ट सर्जरी के माध्यम से बोन क्राफट तकनीक का उपयोग कर यह इलाज करने में सफलता हासिल की है। आशा डेंटल क्लीनिक के निदेशक डा. पंकज सिंह ने बताया कि पहले इस तरह के इलाजों के लिए लोगों को बरेली या दिल्ली स्थित अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आशा डेंटल क्लीनिक की इस पहल से लोगों को नैनीताल शहर में ही यह सुविधा मिल रही है। नैनीताल निवासी 60 वर्षीया महिला अस्पताल से मिले इलाज से काफी संतुष्ट हैं। चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस इलाज को किया। इसमें आशा डेंटल क्लीनिक के डा. पंकज सिंह समेत डा. रूद्राक्ष पंत, डा. रितिक जोशी, डा. नेहा पाठक शामिल रहे। टेक्निशियन पूरन बिष्ट ने सहयोग किया। 

साभार - हिन्दुस्तान