राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 26 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2017’’, आज सम्पन्न हुआ। राजभवन नैनीताल के बाॅल रूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मंें राज्यपाल/राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल के अध्यक्ष डा0 कृष्ण कांत पाल द्वारा टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस 15वें टूर्नामेंट के ओवर आॅल विजेता/चैंपियन ट्राॅफी दिनेश पंवार तथा उपविजेता की ट्रॅाफी श्री नुसरत अब्बास ने हासिल की। सुपर वैटरन रनर-अप कर्नल एस एल शाह, सुपर वैटरन विजेता की ट्राफी विंग कमांडर एच एस बेदी जीती। इस वर्ष आयोजित ‘इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट’ ओवर आॅल के रनर अप सैनिक स्कूल घोड़ाखाल रहा। आॅवर आॅल इण्टर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का विजेता राजकीय इण्टर काॅलेज नैनीताल बना। बाॅयज कैटेगरी में 15 से 17 आयु वर्ग में दीपक कुमार राजकीय इण्टर काॅलेज विजेता बने। बालिका वर्ग के 15 से 17 आयु वर्ग मंे शाहिला अब्दुल्ला मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल विेजेता रही। सभी श्रेणी के विजेता ...