Skip to main content

तीन दिवसीय ’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2017’ सम्पन्न, दिनेश पंवार रहे ओवर आॅल विजेता, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत



  


            राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 26 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2017’’, आज सम्पन्न हुआ। राजभवन नैनीताल के बाॅल रूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मंें राज्यपाल/राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल के अध्यक्ष डा0 कृष्ण कांत पाल द्वारा टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    इस 15वें टूर्नामेंट के ओवर आॅल विजेता/चैंपियन ट्राॅफी दिनेश पंवार तथा उपविजेता की ट्रॅाफी श्री नुसरत अब्बास ने हासिल की। सुपर वैटरन रनर-अप कर्नल एस एल शाह, सुपर वैटरन विजेता की ट्राफी विंग कमांडर एच एस बेदी जीती।  इस वर्ष आयोजित ‘इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट’ ओवर आॅल के रनर अप सैनिक स्कूल घोड़ाखाल रहा। आॅवर आॅल इण्टर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का विजेता राजकीय इण्टर काॅलेज नैनीताल बना।  बाॅयज कैटेगरी में 15 से 17 आयु वर्ग में दीपक कुमार राजकीय इण्टर काॅलेज विजेता बने। बालिका वर्ग के 15 से 17 आयु वर्ग मंे शाहिला अब्दुल्ला मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल विेजेता रही। सभी श्रेणी के विजेता और रनर अप को आज राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। (विजेताओं की विस्तृत सूची संलग्न है।)

   इस अवसर पर राज्यपाल/राजभवन गोल्फ क्लब के चेयरमैन डा0 कृष्ण कांत पाल ने टूर्नामेंट के सभी अवार्ड विनर्स के साथ ही सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनायें दी। राज्यपाल ने प्रति वर्ष खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या और गोल्फ में छोटे बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए गोल्फ के भविष्य को सुरक्षित बताया। राज्यपाल ने कहा कि इण्डियन गोल्फ एसोसिएशन के साथ मिलकर गोल्फ क्लब नैनीताल उत्तराखण्ड में गोल्फ को व्यापक स्तर पर प्रचलित करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नैनीताल गोल्फ क्लब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दे रहा है। क्लब का प्रयास है कि गोल्फ किसी वर्ग विशेष तक सीमित न रहकर हर वर्ग का खेल बने और हर वर्ग से प्रतिभाएं यहां अपने हुनर से कामयाबी को छुएं। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के पर्यटन और संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहित करने की दृष्टि से इस टूर्नामेंट को और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाये जाने की बात दोहरायी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि क्लब से गोल्फ में प्रशिक्षित बच्चें भविष्य में राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक खेलने में सक्षम होंगे।

           राज्यपाल ने आयोजन की सफलता का श्रेय गोल्फ कैप्टन, गोल्फ क्लब के सचिव तथा उनकी पूरी टीम, राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी प्रायोजकों सहित स्थानीय प्रशासन एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को दिया। राज्यपाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

           पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल(रिटा.) हरीश शाह द्वारा किया गया।

   समारोह में उत्तरखण्ड प्रशासनिक अकादमी के निदेशक ए.एस.नयाल, डी.आई.जी. अजय रौतेला, नैनीताल के जिलाधिकारी दीपेंद्र चैधरी,  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा प्रतिभागी गोल्फर्स एंव स्कूलों के बच्चे भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

17 साल बाद फिर बनेंगे रैबीज के टीके! वर्ष 1997 में नैनीताल के पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में बना था रैबीज का आखिरी टीका  प्रौद्योगिकी संस्थान ने हैदराबाद की कंपनी से सैद्धांतिक अनुबंध किया नीरज कुमार जोशी , नैनीताल । यदि सब कुछ ठीक-ठाक  रहा तो इस वर्ष से नैनीताल के निकटवर्ती पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान में 17 साल बाद फिर से रैबीज की वैक्सीन बनेंगी। संस्थान ने यहां टिश्यू कल्चर तकनीक से वैक्सीन उत्पादन के लिए हैदराबाद की विवीमेड लैब कंपनी से पीपीपी मोड के तहत सैद्धांतिक अनुबंध किया है। पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान वर्ष 1903 में निर्मित ब्रिटिशकालीन भवन में स्थापित किया गया था। पूर्व में यह रैबीज, डिपथीरिया और टिटेनेस के टीके बनाने के लिए संयुक्त उत्तर प्रदेश का एकमात्र संस्थान था। यहां से निर्मित वैक्सीन पूरे उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों में उपलब्ध कराई जाती थी। 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों में बदलाव आने के बाद यहां भेड़ों के मस्तिष्क में उपस्थित कोशिकाओं से वैक्सीन बनाने पर रोक लगा द...

आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धिः चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिना चीरे सर्जरी कर 72 घंटे के भीतर लगाया फिक्स जबड़ा

नैनीताल। टीम नैनीताल खबरनामा नैनीताल के प्रतिष्ठित डेंटल क्लीनिक आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। यहां के चिकित्सकों ने कार्टिकोबेसल इम्लान्ट सर्जरी के माध्यम से बोन क्राफट तकनीक का उपयोग कर यह इलाज करने में सफलता हासिल की है। आशा डेंटल क्लीनिक के निदेशक डा. पंकज सिंह ने बताया कि पहले इस तरह के इलाजों के लिए लोगों को बरेली या दिल्ली स्थित अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आशा डेंटल क्लीनिक की इस पहल से लोगों को नैनीताल शहर में ही यह सुविधा मिल रही है। नैनीताल निवासी 60 वर्षीया महिला अस्पताल से मिले इलाज से काफी संतुष्ट हैं। चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस इलाज को किया। इसमें आशा डेंटल क्लीनिक के डा. पंकज सिंह समेत डा. रूद्राक्ष पंत, डा. रितिक जोशी, डा. नेहा पाठक शामिल रहे। टेक्निशियन पूरन बिष्ट ने सहयोग किया। 

साभार - हिन्दुस्तान