नैनीताल में चुंगी व पार्किंग में अनियमित्ता पर ठेकेदारों को डीएम की फठकार -तीन दिन के भीतर कंप्यूटराइज्ड टैक्स रशीद न देने पर होगी कड़ी कार्रवाई नैनीताल। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने जिला कार्यालय में बैठक लेते हुये लेकव्रिज व पार्किंग टैक्स वसूली में हो रही अनियमित्ता पर ठेकेदारों को फटकार लगायी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि 03 दिन के अंदर यदि लेक व्रिज, बारापत्थर टेालटैक्स व फ्लैट्स पार्किंग में कम्प्यूटराजड टैक्स रसीद देना प्रारम्भ नहीं किया तो मुकदमा दर्ज करते हुये सीज कर दी जायेंगी। श्री गुप्ता ने लेक व्रिज, बारापत्थर व पार्किंग में टैक्स वसूली में ठेकेदारों द्वारा की जा रही घपलेवाजी व मनमानी को गम्भीरता से लेतूे हुये ठेकेदारों के साथ ही अधिशासी अधिकारी पालिका व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये कहा कि आज शाम 6.00 बजे से टेालटैक्स पर्चियों पर दिनांक, समय के साथ ही वाहन नंबर भी अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि वे टोलटैक्स व पार्किंग के टैन्डर नियमानुसार ही टैक्स लेंगे तथा पर्ची के पीछे नगरपालिका ...