दूसरी भाषा वाले लोग स्काइप पर करेंगे बातचीत
वाशिंगटन। अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट चालू साल के अंत तक स्काइप के बीटा संस्करण को बाजार में लाएगी। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के महानिदेशक सत्य नाडेला ने दी है। उन्होंने कैलिफोर्निया में हुए एक सम्मेलन में सीधा अनुवाद करने के स्काइप के इस नए फीचर का प्रदर्शन किया। अब अलग- अलग भाषा बोलने वाले लोग भी स्काइप पर आपस में सीधी बातचीत कर सकेंगे। आजकल प्रति माह 30 करोड़ से अधिक लोग स्काइप की सेवाओं का सक्रिय रूप से उपयोग करते हैं। इस सेवा के जरिए एक दिन में दो अरब मिनट तक बातचीत की जाती है। (वार्ता) 30 करोड़ से अधिक लोग स्काइप की सेवाएं ले रहे हैं

Comments
Post a Comment