Skip to main content


सहाराश्री के सम्मान में एकजुट हुई फिल्म इंडस्ट्री


मुंबई (एजेंसी)। सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा को अपना नैतिक समर्थन देने एवं उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान का इजहार करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार, गीतकार, गायक एवं निर्माता आगे आए हैं। इनमें प्रमुख हैं-रमेश सिप्पी, साधना सरगम, फरदीन खान, नितिन मुकेश, जॉनी लीवर, समीर, सपना मुखर्जी और राहुल वैद्य। इन लोगों ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपने विचार व्यक्त किए। इन लोगों ने समवेत स्वर में कहा कि कला और संस्कृति के कद्रदान सहाराश्री के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी है। फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी ने कहा कि सहाराश्री ऐसे इंसान हैं जो हर किसी के संकट के समय में सहयोग करने के लिए हर बार सामने आए हैं, इसीलिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी है। सिप्पी ने स्पष्ट किया कि सहारा इंडिया परिवार या सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा से उन्हें कभी किसी तरह का आर्थिक लाभ लेने का अवसर नहीं आया फिर भी वह संकट की इस घड़ी में उनके साथ इसलिए खड़े हैं क्योंकि एक व्यक्ति के रूप में वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मामला होने की वजह से सिर्फ व्यक्तिगत रूप से उनके व्यक्तित्व के बारे में बात करने आए हैं। गीतकार समीर ने कहा कि जिन लोगों से सहाराश्री का कभी कोई रिश्ता नहीं रहा, वे भी जब सहयोग के लिए गए तो सुब्रत रॉय जी ने उनकी पूरी मदद की। समीर ने कहा कि वे एक देशभक्त एवं देशप्रेमी व्यक्ति हैं और व्यक्ति के रूप में हम सहाराश्री का बहुत सम्मान करते हैं। फिल्म अभिनेता जॉनी लीवर ने कहा कि सहाराश्री एक ‘डाउन टू अर्थ’ व्यक्ति हैं। वे महान एवं बेहद भले इंसान हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें बीस वर्ष से जानता हूं और इस दौरान मैंने देखा है कि वे हर जरूरतमंद इंसान की मदद के लिए हमेशा आगे रहे हैं।‘ जॉनी लीवर ने कहा कि सहाराश्री हमारे हीरो हैं। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता फरदीन खान ने कहा कि सहाराश्री एक ईमानदार व्यक्ति हैं। वे कला, खेल, संस्कृति आदि के विकास में भी आगे रहे हैं। पाश्र्व गायिका सपना मुखर्जी ने सहाराश्री के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक महान शख्सियत के धनी हैं। हमने उनके जैसा इंसान नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सहारा अकेला संस्थान है जहां गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस को भारत पर्व के रूप में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यह सहाराश्री की देशभक्ति का सबसे बड़ा सबूत है। विख्यात गायक नितिन मुकेश ने कहा कि देश को कोई उनकी तरह भी प्रेम कर सकता है, यह अपने आप में एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों के प्रति एक व्यक्ति के रूप में सहाराश्री ने बहुत अच्छा काम किया है। साथ ही लाखों लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। गायिका साधना सरगम ने सहाराश्री के बारे में कहा कि देशवासियों को उनसे बहुत प्यार है क्योंकि वे हर समय संकट में देश के आम आदमी के साथ रहे हैं। गायक राहुल वैद्य ने कहा कि हम सहाराश्री के समर्थन में यहां आए हैं। वे नई प्रतिभाओं को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

17 साल बाद फिर बनेंगे रैबीज के टीके! वर्ष 1997 में नैनीताल के पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में बना था रैबीज का आखिरी टीका  प्रौद्योगिकी संस्थान ने हैदराबाद की कंपनी से सैद्धांतिक अनुबंध किया नीरज कुमार जोशी , नैनीताल । यदि सब कुछ ठीक-ठाक  रहा तो इस वर्ष से नैनीताल के निकटवर्ती पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान में 17 साल बाद फिर से रैबीज की वैक्सीन बनेंगी। संस्थान ने यहां टिश्यू कल्चर तकनीक से वैक्सीन उत्पादन के लिए हैदराबाद की विवीमेड लैब कंपनी से पीपीपी मोड के तहत सैद्धांतिक अनुबंध किया है। पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान वर्ष 1903 में निर्मित ब्रिटिशकालीन भवन में स्थापित किया गया था। पूर्व में यह रैबीज, डिपथीरिया और टिटेनेस के टीके बनाने के लिए संयुक्त उत्तर प्रदेश का एकमात्र संस्थान था। यहां से निर्मित वैक्सीन पूरे उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों में उपलब्ध कराई जाती थी। 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों में बदलाव आने के बाद यहां भेड़ों के मस्तिष्क में उपस्थित कोशिकाओं से वैक्सीन बनाने पर रोक लगा द...

आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धिः चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिना चीरे सर्जरी कर 72 घंटे के भीतर लगाया फिक्स जबड़ा

नैनीताल। टीम नैनीताल खबरनामा नैनीताल के प्रतिष्ठित डेंटल क्लीनिक आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। यहां के चिकित्सकों ने कार्टिकोबेसल इम्लान्ट सर्जरी के माध्यम से बोन क्राफट तकनीक का उपयोग कर यह इलाज करने में सफलता हासिल की है। आशा डेंटल क्लीनिक के निदेशक डा. पंकज सिंह ने बताया कि पहले इस तरह के इलाजों के लिए लोगों को बरेली या दिल्ली स्थित अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आशा डेंटल क्लीनिक की इस पहल से लोगों को नैनीताल शहर में ही यह सुविधा मिल रही है। नैनीताल निवासी 60 वर्षीया महिला अस्पताल से मिले इलाज से काफी संतुष्ट हैं। चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस इलाज को किया। इसमें आशा डेंटल क्लीनिक के डा. पंकज सिंह समेत डा. रूद्राक्ष पंत, डा. रितिक जोशी, डा. नेहा पाठक शामिल रहे। टेक्निशियन पूरन बिष्ट ने सहयोग किया। 

साभार - हिन्दुस्तान