कपिल देव ने की सहाराश्री की प्रशंस् कहा- देशभक्त
हैं सुब्रत रॉय सहारा
नई दिल्ली। भारतीय क्रि केट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा एक ‘देशभक्त व्यक्ति’
हैं। कपिल देव ने इस संबंध में मीडिया को एक पत्र लिखा है। अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ ने 1983 की विश्वकप विजेता भारतीय क्रि केट टीम के कप्तान रहे कपिल देव के इस पत्र से संबंधित समाचार प्रकाशित किया है। अखबार के मुताबिक, पत्र में कपिल ने कहा है कि, ‘मैं सहाराश्री को एक देशभक्त व्यक्ति के रूप में देखता हूं जिन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह मौजूदा स्थिति से निकल आएंगे।
कपिल ने अखबार को बताया कि उन्हें बांग्लादेश में टीवी चैनलों के माध्यम से भारत में घटी घटनाओं के बारे में पता चला। कपिल देव ने कहा, ‘मैंने उनसे संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उनसे या फिर उनकी पत्नी से संपर्क नहीं कर पाया। इस मामले में मैंने सहारा समूह के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया क्योंकि मैं सहारा के कर्मचारियों की संभावित नकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर काफी चिंतित था क्योंकि मुझे पता है कि उनके कर्मचारी उन्हें भगवान की तरह मानते हैं।’ पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने देश के सवरेत्तम हित में सहारा प्रमुख के समर्थन में पत्र लिखा है। कपिल देव ने अखबार से कहा कि वह सहाराश्री के अपने कर्मचारियों को भेजे गए संदेश की उस लाइन को पढ़कर काफी दुखी हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि - ‘यह मेरे देश की तरफ से मुझे दिया गया सबसे अच्छा सम्मान है।
मेल टुडे में प्रकाशित, सहाराश्री द्वारा अपने कर्मचारियों को लिखे गए पत्र का मजमून इस प्रकार है -
मेरे प्यारे, प्यारे साथियों, हम अनुशासन को प्यार करते हैं, सम्मान
करते हैं और करते रहेंगे। हमारा देश और हमारे देशवासी बहुत प्यारे हैं,
बहुतअच्छे हैं। लेकिन देश के कुछ लाख कर्णधार लोगों में काफी ऐसे हैं
जो
केवल अपने अधिकारों को पहचानते हैं, अधिकारों को ही समझते हैं
लेकिन यह नहीं समझना चाहिए कि अधिकार कर्तव्यों के निर्वाह के
लिए दिए जाते हैं न कि अपनी सनक, मिथ्याभिमान या लोभ-लालच
को पू रा करने के लिए। खैर, आप सभी साथीगण पूरी तरह संयम
बरतेंगे और रोज की तरह और ज्यादा जोशो खरोश के साथ हमेशा की
तरह समर्पितभाव से अपने कर्म-कर्तव्य में मशगूल रहेंगे। प्यार,
आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ, - सहाराश्री
Comments
Post a Comment