हरिनगर-कृष्णापुर मंे भू-स्खलन, रात्रि मंे इस रास्ते से न ले जाएं वाहन
नैनीताल। मंगलवार रात्रि हुई भारी बारिश के बाद जीआईसी से लगे हरिनगर-कृष्णापुर को जाने वाला सीसी मार्ग भू-स्खलन की जद में आर क्षतिग्रस्त हो गया है। भू-स्खलन से रईस होटल परिसर स्थित रहने वाले दर्जन भर से अधिक परिवारों को विस्थापित किया गया है। डीएम अक्षत गुप्ता ने भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लगभग 25 परिवारों को जीआईसी स्कूल में विस्थापित करने के निर्देश मौके पर दिये। विस्थापित परिवारों के लिये भोजन आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रही है।
जिलाधिकारी ने रईस होटल भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुये अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि वे भूस्खलन से प्रभावित परिवार जिनके नाम दुर्गाापुर में जेएनएनयूआरएम के अन्तर्गत बनाये जा रहे मकानों की डीपीआर में सूचीबद्ध हैं उन्हें तुरंत 20 पूर्ण मकान आवंटित कर विस्थापित करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिये कि वे दुर्गापुर में अवशेष मकानों को भी कार्यमें प्रगति लाकर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मकानों के अंदर की व्यवस्थायें पहले पूरी की जायें ताकि भूस्खलन क्षेत्र के प्रभावित और परिवारों को भी शीघ्र विस्थापित किया जा सके। जिलाधिकारी ने जीआईसी से दुर्गापुर जाने वाले सीसीमार्ग जो रईस होटल पर ध्वस्त हुआ है में वाहन न जायें, इसलिये जीआईसी गेट के पास वैरीकेटिंग करने के निर्देश भी मौके पर दिये व मार्ग ध्वस्त है का सूचना पट भी लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण व सिंचाई को निर्देश दिये कि वे रईस होटल के पास जो मार्ग ध्वस्त हुआ है वहां पर वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने के साथ ही दोनों ओर वेरीकेटिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस कार्य हेतु आपदा मद से धनराशि की दी। भ्रमण के दोैरान अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा, उपजिलाधिकारी आशीष चैहान, डिप्टी कलेक्ट्रर शिवचरण द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जेके0 त्रिपाटी, सिंचाई बृजेन्द्र कुमार, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment