Skip to main content
बलि से नहीं नारियल - फूल से करें मां की पूजा: डीएम 
नैनीताल। माॅ नन्दादेवी महोत्सव में पशुबलि रोकने की कार्यवाही पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, संस्थाआंे के साथ ही मेला समिति के साथ विचार करते हुये बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में पशुबलि पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों से अवगत कराते हुये आदेश की प्रति उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होंने कहा कि मंदिर गेट से अंदर बकरे के साथ प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के आस-पास 30
मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कच्चा या पक्का निमार्ण नहीं किया जायेगा, ऐसा करने पर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
   जिलाधिकारी ने माॅ नन्दादेवी मेले में जनता से पशुबलि न देकर नारियल व फूलों से पूजा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई ़ऋद्धालू बकरा लाता भी है उसकी पूजा मंदिर में करें, बकरेकी बलि हेतु मंदिर परिसर से बाहर अस्थाई स्लाॅटर हाउस बनाया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर गेट के बाहर ही पूजा की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा, उपजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, एएसपी पंकज भट्ट, सीओ सीटी हरीश चन्द्र, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके फुलोरिया, नगर स्वास्थ अधिकारी विमलेश जोशी, राम सेवक सभा के मनोज जोशी, भीम सिंह कार्की, विमल साह सहित पदाधिकारी व सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

17 साल बाद फिर बनेंगे रैबीज के टीके! वर्ष 1997 में नैनीताल के पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में बना था रैबीज का आखिरी टीका  प्रौद्योगिकी संस्थान ने हैदराबाद की कंपनी से सैद्धांतिक अनुबंध किया नीरज कुमार जोशी , नैनीताल । यदि सब कुछ ठीक-ठाक  रहा तो इस वर्ष से नैनीताल के निकटवर्ती पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान में 17 साल बाद फिर से रैबीज की वैक्सीन बनेंगी। संस्थान ने यहां टिश्यू कल्चर तकनीक से वैक्सीन उत्पादन के लिए हैदराबाद की विवीमेड लैब कंपनी से पीपीपी मोड के तहत सैद्धांतिक अनुबंध किया है। पटवाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिक संस्थान वर्ष 1903 में निर्मित ब्रिटिशकालीन भवन में स्थापित किया गया था। पूर्व में यह रैबीज, डिपथीरिया और टिटेनेस के टीके बनाने के लिए संयुक्त उत्तर प्रदेश का एकमात्र संस्थान था। यहां से निर्मित वैक्सीन पूरे उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सस्ती दरों में उपलब्ध कराई जाती थी। 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों में बदलाव आने के बाद यहां भेड़ों के मस्तिष्क में उपस्थित कोशिकाओं से वैक्सीन बनाने पर रोक लगा द...

आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धिः चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिना चीरे सर्जरी कर 72 घंटे के भीतर लगाया फिक्स जबड़ा

नैनीताल। टीम नैनीताल खबरनामा नैनीताल के प्रतिष्ठित डेंटल क्लीनिक आशा डेंटल क्लीनिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। यहां के चिकित्सकों ने कार्टिकोबेसल इम्लान्ट सर्जरी के माध्यम से बोन क्राफट तकनीक का उपयोग कर यह इलाज करने में सफलता हासिल की है। आशा डेंटल क्लीनिक के निदेशक डा. पंकज सिंह ने बताया कि पहले इस तरह के इलाजों के लिए लोगों को बरेली या दिल्ली स्थित अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आशा डेंटल क्लीनिक की इस पहल से लोगों को नैनीताल शहर में ही यह सुविधा मिल रही है। नैनीताल निवासी 60 वर्षीया महिला अस्पताल से मिले इलाज से काफी संतुष्ट हैं। चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस इलाज को किया। इसमें आशा डेंटल क्लीनिक के डा. पंकज सिंह समेत डा. रूद्राक्ष पंत, डा. रितिक जोशी, डा. नेहा पाठक शामिल रहे। टेक्निशियन पूरन बिष्ट ने सहयोग किया। 

साभार - हिन्दुस्तान